हमारे बारे में
Utkrishi — ज्ञान से विकास
हम क्या करते हैं
Utkrishi किसानों, FPO, महिला समूहों और ग्रामीण युवाओं को खेती से जुड़ा छोटा बिज़नेस (प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, मशरूम, डिहाइड्रेशन, शहद आदि) सही तरीके से शुरू करने में मदद करता है। हम बताते हैं कि खर्च कितना होगा, कौन सी सरकारी योजना लागू हो सकती है, बैंक लोन के लिए क्या कागज़ चाहिए और मशीन/सप्लायर कहाँ मिलेंगे।
हमारी सेवाएँ
- प्लान — बिज़नेस का हिसाब और प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR)
- फंड — AIF, PMFME जैसी योजनाओं की जानकारी और बैंक लोन फाइल की तैयारी
- कनेक्ट — मशीन सप्लायर, ट्रेनर और एक्सपर्ट से जोड़ना
- सीखें — लाइव मास्टरक्लास, 40 बिज़नेस गाइड और सरकारी योजना गाइड
हमारा वादा — सच्चा हिसाब
हम कोई लोन या सब्सिडी मिलने की गारंटी नहीं देते। लोन बैंक देता है और सब्सिडी सरकार के नियमों से मिलती है। हमारा काम है आपको सही जानकारी और मज़बूत फाइल देना, ताकि आप सोच-समझकर फैसला लें। जहाँ बिज़नेस में घाटे का खतरा है, वहाँ हम साफ़ बताते हैं।
कंपनी
Utkrishi, Eldew Digital Private Limited (पुणे) का प्लेटफ़ॉर्म है। कंपनी DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है और PUSA कृषि, ICAR-IARI (नई दिल्ली) में इन्क्यूबेटेड है।
संपर्क
Eldew Digital Private Limited, 5 विजय कॉम्प्लेक्स, शुक्रवार पेठ, पुणे, महाराष्ट्र
WhatsApp / फ़ोन: +91 90961 12806